EROS TIMES: मनिहारी सिखड़ी गेल्हना में जय गेल्हना बाबा स्पोर्टिंग क्लब प्रतियोगिता समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए पुर्व छात्रनेता व जिला पंचायत प्रत्याशी पीयूष विक्रम यादव ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच का सुभारम्भ किए इस मौके पर पीयूष विक्रम यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए आज के परिवेश में शिक्षा स्वास्थ्य की चर्चा कहीं भी नहीं हो रही है जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है खेल के प्रति युवाओं का रुझान है पर सरकार की तरफ से प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण युवा नाराज हैं बेरोजगारी महंगाई के बाद भी युवा खेल में रुचि रख रहा है आलम यह है कि देश का युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।नौकरियों के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है युवा आप सभी खिलाड़ियों से हम निवेदन करते हैं कि मित्रवत भाव से खेल खेल को खेलें युवाओं से विशेष अनुरोध है खेल के साथ-साथ पढ़ाई लिखाई पर भी ध्यान दें जिसमें अडार सिखड़ी ने पदूमपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया इस मौके पर उपस्थित अजीत विक्रम पत्रकार अंजनी तिवारी सोनू यादव नीरज यादव पंकज यादव गोलू यादव सुर्यकांत तिवारी पंकज राजभर अनिल राजभर आदि लोग उपस्थित रहे ।






