Eros Times: उधमियों और कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्रबंधन तथा तकनीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए संस्थागत कोर्स करना संभव नहीं हो पाता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरियल मैनेजमेंट की स्थापना की गई जिसमें सामग्री प्रबंधन और सप्लाई चैन मैनेजमेंट के पार्ट टाइम कोर्सेज के साथ ही मास्टर डिग्री और पीएच डी भी कराई जाती है इस इंस्टीट्यूट की ग्रेटर नोएडा शाखा में लगभग 58 सदस्य और 28 विद्यार्थी जुड़े हुए हैं।
ग्रेटर नोएडा शाखा की वार्षिक सामान्य बैठक का आयोजन वनिश मॉल में किया गया जिसमें के. पी. सिंह अध्यक्ष, सौरभ शर्मा उपाध्यक्ष, सूर्य आर्य महामंत्री तथा गुंजन कोषाध्यक्ष पद पर 2 वर्ष के लिए चुना गया। एग्जीक्यूटिव कमिटी के लिए अनुज भार्गव, श्री अजय शर्मा और श्री अर्णव जैन तथा नेशनल काउंसिल के लिए श्री अजीत सिंह और पूर्व अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा जी का नाम प्रस्तावित हुआ इलेक्शन अफसर डॉक्टर सुरेश शर्मा ने इन सभी नामों की घोषणा की, कार्यक्रम में मेजर सुदर्शन, मेजर निशा सिंह और महेश त्यागी के साथ लगभग 40 अन्य सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष के. पी. सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि पार्ट टाइम कोर्सेज की आवश्यकता टेक्नोलॉजी और प्रबंधन के क्षेत्र में हो रहे विकास के ज्ञान को प्राप्त करने के लिए बहुत ही आवशयक है उन्होंने बताया की नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बहुत सारी औद्योगिक इकाइयां हैं जहां पर लाखों कर्मचारी कार्य करते हैं उनके लिए यह सुविधा बहुत ही उपयोगी है।
नई टीम इसका अत्यधिक प्रचार प्रसार करेगी जिससे अधिक से अधिक उद्यमी और कार्यरत कर्मचारी इसका लाभ उठा सकें।






