Eros Times: बुलन्दशहर: मंडी से धान बेचकर लौट रहे पूर्व आईबी कर्मचारी की गोलियों से भूनकर हत्या। घटना स्थल के पास घात लगाए दो बाइक सवार 4 से अधिक हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम।पुरानी रंजिश बताई जा रही है हत्याकांड की वजह। दिनदहाड़े गोलियों से गूंज से इलाके में दहशत का माहौल।

मृतक पूर्व आईबी कर्मचारी की गांव में चल रही थी 1992 से रंजिश।रंजिश में अब तक हो चुकी हैं दोनों ओर से चार से अधिक हत्याएं, इन हत्याओं में कई आरोपियों को हो चुकी है सजा। एसएसपी के मुताबिक आईबी कर्मचारी को मारी गई तीन गोलियां। घटना स्थल के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी समेत तमाम आला अफसर। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पीएम हाउस।बुलन्दशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र स्थित नासिरपुर भैसरोली के मुख्यद्वार के पास की घटना।






