नोएडा:EROS TIMES: ग्राम अट्टा के बारात घर में बारात घरो का संचालन ग्राम वासियों द्वारा किए जाने के संबंध में ग्राम प्रधान संगठन व ग्राम समितियों व अट्टा के गांव के लोगों द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि नोएडा प्राधिकरण अपने संचालन के आदेश को वापस नहीं लेता है, तो इसी तरह गांव गांव जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।
गांव अट्टा में जन जागरण किया गया है।
इसी प्रकार अन्य गांवों में भी जन जागरण अभियान चलाया जाएगा तथा नोएडा प्राधिकरण की बारात घरों संबंधित नीति के विरोध में एक बडा जन आंदोलन खड़ा करके नोएडा प्राधिकरण का घेराव किया जाएगा।
जिसका जिम्मेदार खुद नोएडा प्राधिकरण होगा।
आज पंचायत की अध्यक्षता रतिराम महाशय व संचालन रवि अवाना द्वारा किया गया जिसमें मौजूद रहे ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्षता विमलेश शमार्, मूलचंद, सोनी ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष ललित अवाना, परविंदर अवाना, करतार प्रधान, नरेश प्रधान, अधिवक्ता राजेश कुमार, पुरुषोत्तम नागर, सुधीर चैहान, राजेंद्र चैहान, कर्मवीर गुर्जर, राकेश गुर्जर, सुंदर सिंह आदि एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…






