पनामा पेपर्स लीक मामले में पाक सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला कहा – नवाज और उनके दो बेटों को संयुक्‍त जांच टीम के सामने होना होगा पेश।

इस्‍लामाबाद, इरोस टाइम्स: पेपर्स लीक मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर सुप्रीम कोर्ट ने आगे की पड़ताल के लिए संयुक्त जांच टीम के गठन का आदेश दिया और उनके दो बेटों को अब जांच टीम के सामने पेश होने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि कतर पैसा भेजने की भी जांच पूरी तरीके के साथ की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों ने यह फैसला सुनाया है जिसमें से दो जज उनके अयोग्य ठहराने के पक्ष में थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नवाज शरीफ को फौरी राहत मिलने के बाद मरियम नवाज ने ट्वीट कर खुशी जतायी है।

आपको बता दें कि पनामा पेपर्स लीक मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से आने वाले इस महत्‍वपूर्ण फैसले को देखते हुए वहां के आस-पास के इलाके को पुलिस की छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इस आदेश के बाद पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट भारी बढ़त देखने को मिला, जिससे पता चलता है कि निवेशकों में इस बात का विश्वास है कि कोर्ट प्रधानमंत्री के पद के लिए नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि पनामा पेपर्स लीक में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिजनों पर विदेशों में अघोषित संपत्तियां रखने का आरोप था। मोजैक फोंसेका लॉ फर्म से लीक कागजातों के अनुसार उनकी बेटी और दो बेटों की विदेशों में कंपनियां होने और इनके जरिए लंदन में प्रॉपर्टी खरीदे जाने का खुलासा हुआ और इसी आधार पर शरीफ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

पनामा पेपर्स को पिछले वर्ष इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्‍टीगेटीव जर्नलिस्ट ने छापा था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के सदस्य दानयाल अजीज ने बताया, ‘पनामा पेपर्स में प्रधानमंत्री का नाम नहीं था बल्‍कि उनके संतान के नाम थे और बच्चों व उनके आर्थिक संपत्ति में कोई कनेक्शन नहीं क्योंकि वे अलग अलग टैक्‍स का भुगतान करते हैं। पिछले वर्ष शरीफ ने संसद को बताया था कि उनके राजनीति में आने से दशकों पहले ही उनके परिवार ने कानूनी तरीके से संपत्ति अर्जित किया है। वहीँ आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी को भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था। ( सूत्र )

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 31 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग