नोएडा:EROS TIMES:महानगर काँग्रेस कमेटी नोएडा के पदाधिकारियों ने आज पार्टी कार्यालय गिझोड़ पर शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह , राजगुरू एवं सुखदेव की फ़ोटो पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनको याद किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज 21वीं सदी में इन शहीदों को पिस्तौल व बम के आतंक का प्रतीक बनाया जा रहा है बल्कि जरूरत है उनके क्रांतिकारी विचारों को जानने और पहचानने की कि कैसे निजी स्वार्थों से ऊपर देश प्रेम को रखा जाए।
उपस्तिथ पदाधिकारियों में वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र शर्मा, शहर महिला अध्यक्ष पुष्पाकाण्डपल, पवन शर्मा, योगेश शर्मा, फिरे सिंह नागर, लियाकत चौधरी, संजय तनेजा, यतेन्द्र शर्मा, अख्तर खान, सतीश पांचाल, अरुण प्रधान सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रधांजलि दी।






