साई परिवार सेवा समिति द्वारा 18 वा साई जागरण “साई मेरा गणेशा ” का आयोजन

नॉएडा/EROS TIMES : साई परिवार सेवा समिति द्वारा 18 वा साई जागरण “साई मेरा गणेशा ” का आयोजन 18 नवंबर को नॉएडा स्टेडियम के राम लीला ग्राउंड में किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉक्टर महेश शर्मा व पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम के साथ शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
“साईं मेरा गणेशा” जागरण में सुप्रसिद्ध गायक मनहर उदास जी के साथ साथ गायक वसीम खान, मास्टर कोको, कुमार विजय, अरुण, प्रदीप आहूजा ने भजनों के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी जिससे वहां उपस्थित भक्तजन मंत्र मुक्त होकर झूमने – नाचने लगे। साई परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश मित्तल ने बताया की हम पिछले 18 वर्षो से निरंतर साई जागरण करते हुए आ रहे है।
साईं परिवार सेवा समिति सभी साईं भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करती है क्योंकि साईं भक्तों की सहयोग से हम यह विशाल साईं जागरण करने में सफल रहे 2018 में साई बाबा की समाधी के सौ वर्ष पुरे हो रहे है इसलिए हम अगले साल भव्य जागरण करने की तयारी कर रहे है।
हमारी समिति समय समय पर स्कूल में यूनिफार्म, बैग, जूते, स्वेटर आदि का वितरण करती रहती है और सर्दियों में कम्बल एवं विधवाओं को सिलाई मशीन वितरण करते है समिति के पदाधिकारी केशव गंगल ने बताया कि प्रतयेक वर्ष किसी एक साई भक्त को चांदी से बनी साई बाबा की मूर्ति लकी ड्रा द्वारा देते है इस बार यह मूर्ति वैभव तिवारी को प्रदान की गई।
समिति के पदाधिकारी ए के पवार
ने बताया कि साई जागरण के अवसर पर संस्कृति हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क कैंप लगाया गया जिसमें हजारों लोगों ने चिकित्सा संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया जिसमे चिक्तसा परामर्श के साथ साथ फ्री दवाईयां भी दी गई इसी के साथ आए हुए सभी भक्तों को भोजन प्रसाद की भरपूर व्यवस्था की गई। सुरक्षा की दृष्टि से इस बार 40सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और 200 कार्यकर्ता सेवा में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग