ग्रेट नोएडा:EROS TIMES: 24 अक्टूबर 2018 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने घंघौला गांव में कुलीपुरा रोड पर स्थित मंदिर प्रांगण में रीना भाटी के द्वारा आयोजित किये गये कार्यक्रम में कहा। ज्ञात रहे कि कुलीपुरा गांव में शमशान के शिलान्यास के मौके पर घंघौला गांव की रहने वाली रीना भाटी ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को रोककर, गांव में स्थित मंदिर पर छत डलवाये जाने का आग्रह किया था और कहा था कि ’’महिलाओं को धूप व बरसात में कीर्तन आदि करने में भारी दिक्कतें होती हैं।’’
उसी को देखते हुए स्वंयसेवी संस्थाओं के सहयोग से मंदिर पर छत डलवाने व जीर्णोंद्धार का कार्य फीता कटवाकर, रीना भाटी के हाथों से शुभारम्भ करवाया गया।
उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’घंघौला गांव के लिए 01 करोड 57 लाख रूपये के कार्य प्रस्तावित हैं, जो शीघ्र शुरू होंगे।
भविष्य में भी मेरा प्रयास होगा कि नौजवानों को रोजगार के अवसर मुहैया कराकर, उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाया जा सके, जिससे गलत कार्यों के प्रति उनका आकर्षण न बढे।”
इस मौके पर जयपाल भाटी, विजेन्द्र सिंह, महावीर भाटी, बुद्धराम हवलदार, राजेश सिंह, धीर सिंह, राम सिंह नेता, धर्मेन्द्र भाटी, संतराम सिंह, अमित भाटी, विक्रम भाटी, योगेन्द्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, प्रकाश सिंह, जुगेन्द्र सिंह, भाग सिंह, चाहतराम सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।






