हिन्दुओं के जागृत होने के भय से ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म का विरोध – मणि मित्तल

द केरला स्टोरी : प्रतिबंध फिल्म पर अथवा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर ?’ विषय पर विशेष संवाद 

Eros Times: ‘लव जिहाद’ जैसे संवेदनशील विषय पर ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म बनानेवाले निर्माता तथा निर्देशक का अभिनंदन किया जाना चाहिए । पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु की सरकारों ने ‘द केरला स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाया है । वामपंथियों तथा मुसलमानों का तुष्टीकरण करनेवाले इन राज्यों को न्यायालय द्वारा इस विषय में फटकारने पर भी उन्होंने हिन्दुओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को ठेस पहुंचाई है । इन राज्यों में भले ही इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया हो; परंतु अब केवल भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी अनेक देशों में यह फिल्म प्रदर्शित हुई है तथा वहां के दर्शकों का उन्हें प्रचुर मात्रा में समर्थन मिल रहा है । अब ‘लव जिहाद’ करानेवाले लोगों की पोल खुल गई है तथा ‘द केरला स्टोरी’ जैसी फिल्में देखकर हिन्दू जागृत हो जाएंगे; इस भय से ‘द केरला स्टोरी’ का विरोध किया जा रहा है ।

सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता मणि मित्तल ने ऐसा प्रतिपादित किया। वे हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित ‘द केरला स्टोरी : प्रतिबंध फिल्म पर अथवा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर ? विषय पर आयोजित ऑनलाइन ‘विशेष संवाद’ में बोल रही थीं। अधिवक्ता मणि मित्तल ने आगे कहा कि वास्तव में देखा जाए, तो ‘द केरला स्टोरी फिल्म में ‘लव जिहाद’ के विषय में थोडासा ही दिखाया गया है, वास्तविकता तो बहुत भयानक है । हिन्दुओं की भावनाएं आहत करनेवाली ओ माई गॉड पीके जैसी अनेक फिल्में प्रदर्शित हुईं, साथ ही ‘आश्रम’ जैसी वेबसीरिज से हिन्दू धर्म एवं ऋषि-मुनियों को अपमानित किया गया । आज ‘द केरला स्टोरी’ का विरोध करनेवाले उस समय मौन थे । हिन्दुओं को ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म का बडे स्तर पर समर्थन करना चाहिए ।

हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य संगठक सुनील घनवट ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म केवल केरल तक ही सीमित नहीं है अपितु देश-विदेश में ‘लव जिहाद का षड्यंत्र चल रहा है । इस फिल्म से आतंकी संगठन आई.एस्.आई.एस्. की वास्तविकता सामने आई है । कुछ राजनीतिक दलों के नेता इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं तो क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता केवल अल्पसंख्यकों के लिए ही है ? ‘लव जिहाद’ एवं आतंकवाद की वास्तविकता को स्वीकार न करते हुए ‘यह फिल्म मुसलमानों के विरुद्ध है’, यह संभ्रम निर्माण करनेवाला दुष्प्रचार किया जा रहा है।

यह फिल्म बनानेवालों ने जो यह साहस दिखाया है, उसके लिए हिन्दू जनजागृति समिति इन सभी लोगों का अभिनंदन करती है । हिन्दू समाज अब जागृत है तथा ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म अधिकाधिक लोग देखें इसके लिए अनेक लोग सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से प्रसार कर रहे हैं वे लोग भी अभिनंदन के पात्र हैं । आज की स्थिति में ‘द कश्मीर फाईल्स द केरला स्टोरी जैसे हिन्दुओं को जागृत करनेवाली अनेक फिल्में बनाना आवश्यक है ।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 36 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग