EROS TIMES: गाजीपुर बिरनो पुलिस को मिली है बड़ी कामयाबी अवैध देसी तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत बिरनो पुलिस को मिली है कामयाबी क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव को सूचना मिला की भवरहां पुल से मिरपुर जाने वाली रोड पर पुल के पास एक युवक संदिग्ध रूप में दिखाई दे रहा है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ने का कोशिश किया जिसमें वह भागने लगा काफी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया गया पकड़े गए युवक की पहचान बबलू चौहान पुत्र राम प्रसाद चौहान निवासी नसरतपुर थाना बिरनो के रूप में की गई ।
पकड़े गए अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।






