जखनिया विधायक की तर्ज पर ग्रामीण ने भी उखाड़ दी नवनिर्मित सड़क

EROS TIMES: गाज़ीपुर   बिरनो -जखनिया विधानसभा से सुभासपा के विधायक बेदी राम ने गाजीपुर के जंगीपुर से यूसुफपुर को जोड़ने वाली सड़क के घटिया निर्माण को लेकर सवाल उठाए विधायक ने जूते से ही सड़क का तारकोल खोद डाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो में सुभासपा विधायक ने बेदी राम जूते से सड़क रगड़ कर ठेकेदार को फटकार लगाते दिख रहे हैं उन्होंने कहा कि उनकी बनाई सड़क पर कार कैसे चल सकती है वहीं इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला अधिकारी आर्यका आखौरी ने ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन अभी यह मामला थमा ही नहीं तब तक एक नया  मामला जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के सेनोंबाध से गोपालपुर बल्लीपुर होते चककपिल तक लगभग 4 किलोमीटर तक सड़क को घटिया निर्माण सामग्री लगाकर बना दिया गया है

निर्माण सड़क को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क को सिर्फ गिट्टी बिछाकर बिना तारकोल मिलाए ही बना दिया गया है अभी सड़क को 1 सप्ताह भी बने नहीं हुआ और सड़क की गिट्टी इधर उधर बिखरने लगी है ग्रामीणों का आरोप है कि जहां सरकार तमाम दावे कर रही है कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वहीं सड़क ठेकेदारों द्वारा सड़क बनाने में काफी अनियमितताएं की जा रही है लेकिन इनके ऊपर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश हो रहा है शिकायत करते हुए स्थानीय ग्रामीण गोविंद यादव ग्राम चनवन, बबलू यादव बल्लीपुर, अवधेश कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी, चककपिल मुकेश गौड़, अमर यादव गोपालपुर चनवन आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क ठेकेदार के खिलाफ अगर शासन प्रशासन करवाई नहीं करता है तो ग्रामीण धरना व प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में दर्जनों सड़क ऐसी मिल जाएंगी जहां पर घटिया सड़क निर्माण में अनियमितता देखने को मिल सकती है लेकिन इन ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मिलीभगत से सड़कों के बनाने को लेकर काफी अनियमितता देखने को मिल रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग