किसान मोर्चा के आह्वान पर अंसल और सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी

Eros Times: ग्रेटर नॉएडा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अंसल बिल्डर और सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ किसानों ने पैदल मार्च निकाल कर धरना प्रदर्शन भी किया । इस दौरान जोरदार प्रदर्शन करते हुए दिवाली के बाद राष्ट्रीय स्तर की महापंचायत करके आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आंदोलन में शामिल हुए बोडाकी, दातावली, रामगढ़, बील अकबरपुर, भोगपुर और कैमराला चक्रसेनपुर आदि गांवों के किसानों का कहना है कि दोनों बिल्डरों ने सरकार से वर्ष 2005 में लाइसेंस लेकर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आने वाले उनके गांवों की जमीन कोडियों के भाव खरीद ली। इस घोटाले में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के अफसर भी शामिल है।

किसानों से कौड़ियों के भाव खरीदी जमीन

किसानों का कहना है कि बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के अनुसूचित क्षेत्र में शामिल ग्रेटर नोएडा के ग्रामीणों से धोखेबाजी की गई। अंसल बिल्डर और सर्वोत्तम बिल्डर समेत काफी कंपनियों को बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने सहयोग दिया। किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया, लेकिन फायदा नहीं दिया गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी। संयुक्त किसान मोर्चा और सभी सहयोगी संगठनों ने फैसला लिया है कि दीवाली के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

किसान की मांग क्या है

पीड़ित किसानों द्वारा आंदोलन किए जाने पर वर्ष 2013 में ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर 64.7 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा, 10 प्रतिशत प्लॉट, किसानों के बच्चों को रोजगार, गांवों का विकास किए जाने और भविष्य में नए कानून के तहत सभी सुविधाएं देने के लिए किसानों के साथ समझौता हुआ था, लेकिन बुलंशहर विकास प्राधिकरण और यह दोनों बिल्डर उन समझौतों को पूरा नहीं कर रहे है। अब उल्टा किसानों की जमीनों पर बाउंसरों द्वारा जेसीबी मशीनें भेजकर कब्जा कर रहे है। जबकि इस मामले में हाईकोर्ट इलाहाबाद में पीड़ित किसानों की याचिका पर सुनवाई भी चल रही है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग