Eros Times: बुलंदशहर | बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स पर काबू करने सड़कों पर उतरे अधिकारी। खुर्जा में एडीएम प्रशासन, खुर्जा एसडीएम, एसडीएम न्यायिक की अगुवाई में की जा रही कार्रवाई। खुले में पड़ी कंस्ट्रक्शन सामग्री पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी कर रहे कार्रवाई।

नियमों को ताक पर रखने वाले बिल्डिंग मैटीरियल दुकान संचालकों पर हो रही जुर्माना की कार्रवाई।खुले में पड़े कंस्ट्रक्शन मैटीरियल पर की जा रही है ज़ब्ती की कार्रवाई। पालिकाओं द्वारा जनपद में सड़कों व बाज़ारों में कराई जा रही है फॉगिंग। वायु में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर चलाया जा रहा है विशेष अभियान।






