नोटबंदी के चलते विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए भारत की ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7 फीसदी कर दिया

नोटबंदी के चलते विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7 फीसदी किया

नई दिल्ली। नोटबंदी के चलते विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए भारत की ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7 फीसदी कर दिया है। विश्व बैंक ने पहले इस साल के लिए 7.6 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जताया था। हालांकि, बैंक ने यह भी कहा है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में भारत की ग्रोथ रेट 7.6 फीसदी और 2018-19 में 7.8 फीसदी रहने की संभावना है। नवंबर महीने में नोटबंदी की घोषणा के बाद विश्व बैंक की यह पहली रिपोर्ट है। वहीं दूसरी ओर, विश्व बैंक ने वर्ष 2017 में ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान 2.7 फीसदी जताया है।

क्या हैं रिपोर्ट की खास बातें-
विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सरकार की ओर से सर्कुलेशन में से 500 और 1000 रुपये के नोट वापस लेने और उसकी जगह नए नोट जारी करने से वर्ष 2017 में ग्रोथ धीमी रहेगी। भारत की ग्रोथ रेट 31 मार्च 2017 को खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष में 7 फीसदी रह सकती है। विश्व बैंक ने कहा, “नोटबंदी के साथ-साथ बढ़ती तेल की कीमतें और एग्री प्रोडक्शन कम रहने की चुनौतियां भी बनी हुई हैं।”

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, उभरते बाजार में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली इकोनॉमी बना हुआ है।

रिफॉर्म्स के रफ्तार पकड़ने से वित्तीय वर्ष 2018 में भारत की ग्रोथ रेट 7.6 फीसदी और वित्तीय वर्ष 2019 में 7.8 फीसदी हो सकती है। मेक इन इंडिया कैम्पेन भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सपोर्ट कर सकता है। इसमें घरेलू मांग और पॉलिसी रिफॉर्म्स से मदद मिलेगी।

 

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग