नौएडा एन इ ए का एक प्रतिनिधि मण्डल,अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल से मिला।

नौएडा: नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष  विपिन कुमार मल्हन  के नेतृत्व में राकेश कुमार राणा , अधीक्षण अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल, गौतमबुद्ध नगर से सैक्टर-16 स्थित कार्यालय में मिला तथा उन्हें नौएडा में अधीक्षण अभियंता का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी ।
विपिन मल्हन जी ने विद्युत विभाग से संबधित उद्यमियों को आ रही विभिन्न परेशानियों से  राकेश कुमार राणा जी को निम्न लिखित समस्याओ से अवगत कराया
1- विभाग द्वारा विद्युत बिल समय से जारी नही किए जाते (मुख्यतः हौजरी काम्पलैक्स में ) तथा विद्युत बिलों पर अंकित विच्छेदन तिथि से पूर्व ही विभाग द्वारा विद्युत विच्छेदन कर दिया जाता है जो कि अनुचित है । अतः हमारा अनुरोध है कि विद्युत विच्छेदन से पूर्व उद्यमी को विद्युत बिल देकर उनसे उसकी पावती लेकर विद्युत विच्छेदन की सूचना दी जाए । यदि उद्यमी को सूचित करने के बावजूद बिल जमा नही कराया जाता तब विद्युत विच्छेदन किया जाए ।
इस पर  राणा जी कहा कि बिना उद्यमी को सूचित किए एंव विद्युत विच्छेदन की तिथि से पूर्व किसी भी इकाई का विद्युत विच्छेदन नही किया जाएगा । यदि किसी भी अधिकारी द्वारा बिना सूचना दिये विद्युत विच्छेदन किया जाता है तो उस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
2- विभाग द्वारा वर्तमान में विद्युत कटौती की जा रही है । कई जगहों पर विद्युत वोल्टेज 240 वोल्ट से अधिक होने के कारण इकाईयों में लगी मशीनरी तथा विद्युत तारे खराब होने का खतरा बढ़ जाता है तथा बिल भी ज्यादा आता है। अतः अनुरोध है कि विद्युत की नियमित सप्लाई की जाए तथा हाई वोल्टेज को कम करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ।
इस पर राकेश कुमार राणा ने कहा कि हमारे ग्रिड में विद्युत पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे बिद्युत की लो वोल्टेज की समस्या नही आ रही है,और हाई वोल्टेज भी नही होना चाहिए, हो सकता है कि किसी सब स्टेशन में तकनीकी खराबी हो, उसे शीघ्र ठीक कर लिया जाएगा ।
3.- विद्युत विभाग को कई बार अवगत कराया गया है कि सिक्योरिटी राशि पर ब्याज का आकंलन कर आगामी विद्युत बिलों में समायोजन किया जाए । परन्तु पिछले कई वर्षो से सिक्योरिटी जमा राशि पर ब्याज का आकलन कर बिलों में समायोजन नही किया गया । जबकि विभाग प्रारम्भ में तथा समय – समय पर सिक्योरिटी राशि लेता ही रहा है । अतः हमारा अनुरोध है विभाग में जमा सिक्योरिटी पर देय ब्याज का आंकलन कर आगामी विद्युत बिलों में समायोजन किया जाए ।
इस पर राकेश कुमार राणा ने कहा कि उद्यमियों को सिक्योरिटी पर देय ब्याज का समायोजन समय पर किए जाने की उचित व्यवस्था की जाएगी । संबधित खंडो से पूर्ण जानकारी लेने के बाद इसकी प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा एंव इस समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा ।
इस अवसर पर एन0ई0ए0 के अध्यक्ष  विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी0के0सेठ, वरि0 उपाध्यक्ष श्री धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष  सुधीर श्रीवास्तव,  मोहन सिंह, सचिव  कमल कुमार, हरीश जोनेजा, सह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, सहसचिव पियूष मंगला के साथ-साथ  अजय सरीन, अजय अग्रवाल,  राजन खुराना,  राजीव गोयल,  राहुल नैयय्र, शामिल थे ।

 

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग