Eros Times: नोएडा। सर्दी और कोहरे ने गरीबों एवं वंचित वर्ग के लिए एक आफत मचा दी है।कहीं यह हमारे अंतर्मन को कुरेद देती है। विदित हो कि हर वर्ष नोएडा मैनेजमेंट एशोसियेशन समाज के जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इस पुनीत कार्य के लिए एकजुट होकर आगे बढ़कर काम कर रही हैं।

नोएडा मैनेजमेंट एशोसियेशन ने वर्ष 2023 का समापन कंबल-वितरण के साथ करने का निर्णय लिया।एनएमए कार्यकारी अधिकारी सी. एस. मिश्रा ने बताया कि नोएडा मैनेजमेंट एशोसियेशन भवन के आसपास बडी संख्या में मजदूर रहते हैं। उन तक पहुंच कर उनका पंजीकरण कराया गया फिर उन सभी को कंबल वितरित किए गए है। इसका शुभारंभ संस्था के वर्तमान अध्यक्ष संदीप मित्तल के द्वारा हुआ साथ में संस्था के पूर्व अध्यक्ष एस. एन. सिंह, एम. के. रुस्तगी, सुरेंद मोहन, एस के तोमर, ए. के. गुप्ता, दुर्गेश गर्ग, एस. कुमार, चितरंजन कुमार, पराग कुमार एवं सभी सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया।






