नोएडा:EROS TIMES: भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोएडा आगमन को लेकर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने नोएडा के निम्न स्थानों पर तैयारियों को लेकर सभाएं की। ग्राम सर्फाबाद में सामुदायिक केन्द में लोगों ने विधायक का बडें ही धूमधाम से माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने समस्त ग्रामवासियों से 25 दिसम्बर, 2017 को प्रातः 11:30 बजे एमिटी विश्वविद्यालय, सै. 125 में माननीय प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने के लिए अपील की। सभा में उपस्थित घनश्याम यादव, जुगराज सिंह चैहान, प्रमोद बहल, नरेश राणा, रवि यादव, सुनील यादव, चन्दगीराम यादव एवं अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहें। इसके उपरान्त विधायक जी का सैक्टर 10 सूक्ष्म, लघु, एवं मध्यम उद्योग (एम.एस.एम.ई.) के समस्त पदाधारियों ने स्वागत किया और सभी उद्योगपतियों से आह्वान किया कि आप प्रधानमंत्री कि सभा को सुनने के लिए अधिक अधिक से संख्या में पधारें। विधायक जी ने कहा कि पिछली सरकारों में जो उद्योग बंद पडे थे उनको चालू कराने के लिए प्रयास किया जायेगा और औद्योगिक समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा। इस मौके पर एम.एस. एम. ई. के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा,डी पी गोयल,हाजी अनवर सैफी,सत्यनारायण गोयल,अमित अग्रवाल,नौशाद सैफी,हाजी असगर सैफी आदि लोग मौजूद थे।






