EROS TIMES:नोएडा के सबसे पुराने व्यापारिक सेक्टर-9 मैं नोएडा एसोसिएशन सेक्टर 9 के द्वारा होली मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नोएडा एसोसिएशन सेक्टर- 9 के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर-9 के व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ठंडाई के साथ ही होली के गीतों पर जमकर डांस किया।होली मंगल मिलन कार्यक्रम के बारे में बताते हुए नोएडा एसोसिएशन सेक्टर-9 के अध्यक्ष राजीव गोयल ने कहा कि, उनकी समस्त कार्यकारिणी सदस्य ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए होली का आयोजन किया।

जिसके लिए उन्होंने प्लास्टिक ग्लास की जगह मिट्टी के कुल्हड़ का इस्तेमाल किया।कार्यक्रम के दौरान सभी को कुल्हड़ में ही ठंडाई परोसी गई तो साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। इस दौरान सभी व्यापारियों ने मिलकर अलग-अलग पौधे रोपित किए। एसोसिएशन ने होली मंगल मिलन कार्यक्रम में केमिकल रंग और गुलाल की जगह हर्बल और फूलों से बने हुए गुलाब का इस्तेमाल किया गया। दोपहर से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर शाम तक चला।






