नोएडा एसोसिएशन प्रतिनिधि मण्डल ने नोएडा सीईओ का किया स्वागत

Eros Times: नोएडा एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल जिसमें जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नाहटा, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, महामंत्री नोएडा हाजी अनवर, सचिव हाजी हकीम, सचिव श्योकत् भाई, सचिव शहजाद, दिलीप मिश्रा आदि ने नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम. का पुष्प गुच्छ और अभिनन्दन पत्र भेंट कर खूब गर्म जोशी से नोएडा सीईओ पदभार ग्रहण करने के लिए अभिनन्दन, स्वागत किया और साथ ही विश्वास दिलाया कि नोएडा क्षेत्र में उद्योगों के विकास के लिए संस्था का प्रत्येक सदस्य हर समय आपके साथ रहेगा।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भी प्रतिनिधि मण्डल से सदेव मिलते रहने की कही। उससे पहले एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के प्रतिनिधि मण्डल ने नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के उद्योग बन्धु बैठक में दिए गए निर्देशानुसार प्राधिकरण द्वारा आयोजित की गई उद्योग सहायक समिति बैठक में भाग लिया। नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज उद्योग सहायक समिति की बैठक हुई।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ प्रिया सिंह, सहायक महाप्रबंधक सहित प्लानिंग, आईटी, जल एवम् सीवर, जन स्वास्थ्य,औद्योगिक लेखा विभाग आदि सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के प्रतिनिधि मण्डल ने एसीईओ साहब का पुष्प गुच्छ से अभिनन्दन किया और एसीईओ साहब को उद्योगों एवम् औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी 30 समस्याओं के निस्तारण हेतु मांग पत्र सौंपा जिसमें यूपी इन्वेस्ट में निवेश के लिए आवेदकों को औद्योगिक भूखण्ड दिया जाना, एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा संस्था को कार्यालय हेतु भूखण्ड या कार्यालय की मांग,प्राधिकरण बोर्ड बैठक में उद्यमियों का प्रतिनिधित्व,मल्टी लेवल व भूमिगत पार्किंग के सदुपयोग की मांग, आधार भूत ढांचा एवम् मूल भूत सुविधाओं को मजबूत करने की मांग जिसमे कच्चे माल का बाजार, मशीनरी, कल पुर्जा आदि के बाजार की मांग आदि,उद्यमियों पर आर्थिक बोझ ना डाला जाए, जल सीवर के बिलों में चक्रवर्ती ब्याज एवम् अर्थ दण्ड की जगह सरल दर पर ब्याज लगे, कूड़ा उठाने के चार्जेज काम किए जाए जो कि एक रुपया प्रति वर्ग मीटर की दर से लिए जाने चाहिए, मेट्रो लाइन और एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्टों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ट्रैफिक पुलिस द्वारा बंद किए गए रास्तों को खुलवाने और ईएसआईसी अस्पताल में मजदूरों को सही चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए प्राधिकरण का हस्तक्षेप चाहिए आदि आदि प्रमख समस्याओं को उठाया और सुरेन्द्र सिंह नाहटा ने विस्तार से सभी समस्याएं उनके समक्ष रखी।

एसीईओ महोदय ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को नोट करवाते हुए निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का आगामी 15 दिनों में पूरी विवेचना चाहिए ! उद्योग सहायक समिति की बैठक में अन्य संगठनों के उद्यमी साथियों ने भी भाग लिया ! तदपश्चात एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के प्रतिनिधि मण्डल ने माननीय विधायक नोएडा श्री पंकज सिंह जी से भी भेंट कर सभी समस्याओं के बारे में बताया ! माननीय विधायक जी ने भी आश्वासन दिया कि उद्योगों और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए वो सीईओ नोएडा और जिलाधिकारी महोदय से बात कर आगामी उद्योग बन्धु बैठक में भी भाग लेंगे और समस्याओं का निस्तारण करेंगे !

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग