EROS TIMES: प्रयागराज बेनीगंज नेशनल मैरिज हॉल में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह और समीक्षा बैठक भी किया गया इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान युवा प्रदेश अध्यक्ष नीतीश आर्य और युवा प्रदेश सचिव रवि पासवान बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लोग को पार्टी के प्रति जागरूक करना होगा lवही इस मौके पर युवा प्रदेश सचिव रवि पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास से बहुत पीछे हो चुका है

अब 2024 के लोकसभा के चुनाव में को ध्यान रखते हुए कार्य करना होगा सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ जनता के बीच में जाकर माननीय चिराग पासवान विचारों को रखने का काम करें जिस तरह से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी की नीतियों में प्रत्येक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है यह आज की राजनीति में बहुत बड़ी बात है स्वागत समारोह और समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से वीरेंद्र चंदन अर्चना मिश्रा अनिल श्रीवास्तव जेपी पांडे सहित प्रदेश व जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने किया।






