एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

एबीवीपी डीयू के नवनीत बने अध्यक्ष व सौम्या बनी इकाई मंत्री।

Eros Times: नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की सत्र 2023-24 हेतु नवीन कार्यकारिणी का घोषणा दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में हुई। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित एबीवीपी उत्तरी विभाग प्रमुख डॉo ललित पाण्डेय ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष के रूप में हिंदू अध्ययन केंद्र के छात्र नवनीत तथा इकाई मंत्री के रूप में पीएचडी शोधार्थी सौम्या वर्मा के नाम की घोषणा की।

अभाविप दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई के नवीन अध्यक्ष नवनीत ने कहा कि  “विद्यार्थी परिषद सदैव रचनात्मक कार्य करती हैं, विद्यार्थी परिषद की स्थापना के पीछे राष्ट्र के पुनर्निर्माण का उद्देश्य है। समाज का उत्थान विद्यार्थियों के द्वारा ही किया जा सकता है। विद्यार्थी परिषद का कार्य प्रत्येक शैक्षिक परिसर में विभिन्न प्रकार के गतिविधियों व कार्यक्रमों के माध्यम से होता है। 

एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की नवनिर्वाचित इकाई मंत्री सौम्या वर्मा ने कहा कि, “एबीवीपी के नेतृत्व छात्राओं की सक्रियता समाज तथा महिलाओं के विषय में निरंतर बढ़ रही हो, मैं विद्यार्थी परिषद का धन्यवाद व्यक्त करती हूँ कि मुझ जैसे सामान्य परिवार से आने वाली छात्रा को संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी। मैं संगठन के विचार को प्रसारित करने में अपना हरसंभव प्रयास करूँगी तथा छात्र हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना हमारे कार्य की प्राथमिकता रहेगी।”

नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभाविप दिल्ली प्रांत मंत्री हर्ष अत्री ने कहा कि, “विद्यार्थी परिषद् छात्र-छात्राओं में सकारात्मक देशभक्ति को बढ़ावा देने और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत करने के लिए निरंतर प्रयास करता है।”

इकाई घोषणा के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप ,अभाविप दिल्ली प्रांत के उत्तरी विभाग प्रमुख डॉ ललित पांडे  एवं दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष और मंत्री आयुष नंदन और सपना दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग