नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के दौरान उप श्रम-आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर और नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के वर्ष 2021 में चुने गए अध्यक्ष व महासचिव का पक्षपात करने का आरोप लगाएं।
EROS TIMES: एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्राधिकरण में कर्मचारियो की यूनियन नोएडा एम्प्लॉयज एसोसिएशन के वर्ष 2021 में चुने गए अध्यक्ष कुशलपाल सिंह, महासचिव कपिल शर्मा एवं कार्यकारणी सदस्य अभिषेक शुक्ला की सदस्यता यूनियन के विधान के अनुसार समाप्त हो गई है जिसका उल्लेख स्वयं नोएडा प्राधिकरण द्वारा एक आरटीआई के जवाब में दिया गया है किंतु अध्यक्ष व महासचिव यूनियन में अपना वर्चस्व कायम रखने के उद्देश्य से लगातार गैरकानूनी रूप से पत्राचार कर रहे हैं जिसकी प्रति संलग्न है जिससे आहत होकर यूनियन के अधिकांश कार्यकारणी के पदाधिकारी व सदस्यों ने अपने पद से त्याग व शपथ पत्र उप श्रमायुक्त को प्रस्तुत कर जल्द से जल्द आम चुनाव कराने की मांग की गई हैं।






