EROS TIMES: नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमण्डल अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से ग्रेटर नौएडा स्थित कार्यालय में मिला तथा पुष्प भेंट कर उनका जिला गौतमबुद्ध नगर में जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी ।
नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने मनीष कुमार वर्मा की जिला गौतमबुद्ध नगर में नियुक्ति पर खुशी जाहिर की करते हुए उनसे अपेक्षा की कि आपके कुशल नेतृत्व एंव वृहत अनुभव से उद्योगों का चहुमुखी विकास होगा। साथ ही विपिन कुमार मल्हन ने जिलाधिकारी महोदय से एनईए कार्यालय आकर उद्यमियों के साथ चर्चा करने का अनुरोध भी किया ।
तत्पश्चात जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आश्वासन दिया कि उद्यमियों की उद्योगों से संबधित समस्याओं पर चर्चा करने हेतु उद्यमियों के साथ एनईए भवन में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
प्रतिनिधिमण्डल में एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी०के०सेठ, वरि. उपाध्यक्ष हरीश जोनेजा, राकेश कोहली, मुकेश कक्कड कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन उपाध्यक्ष मोहन सिंह आर0एम0 जिंदल अजय सरीन सचिव आलोक गुप्ता राहुल नैययर के साथ-साथ संदीप विरमानी सम्मलित थे ।






