नोएडा:EROS TIMES: जुलाई 2019 को नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमण्डल रितु माहेश्वरी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी,नोएडा विकास प्राधिकरण से मिला तथा उन्हें नोएडा विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी ।
विपिन कुमार मल्हन ने रितु माहेश्वरी की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उनसे अपेक्षा की कि आपके कुशल नेतृत्व एंव वृहत अनुभव से नोएडा में उद्योगों से संबधित समस्याओं का समाधान होगा । मल्हन ने अवगत कराया कि जिनके उद्योग किसी भी कारणवश बंद हो रहे हैं, उनको बुलाकर भी प्राधिकरण की तरफ से कोशिश की जाये कि वे अपना उद्योग पुनः चालू कर सके।
साथ ही कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निवारण हेतु प्रतिमाह उद्यमियों के साथ एक बैठक की जाए ताकि उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके । ।
इस पर रितु माहेश्वरी ने सहमति देते हुए कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निवारण हेतु प्रतिमाह बैठक की जाएगी । साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करने हेतु पौधा रोपण, जल संचय एंव कूडे का निस्तारण करने पर विशेष ध्यान दिया जाए ।
प्रतिनिधिमण्डल में एन0ई0ए0 अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी0के0सेठ, वरि0 उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष मौ0 इरशाद, किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष एस0सी0जैन, सह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, सचिव कमल कुमार, आलोक गुप्ता, सह सचिव पियूष मंगला के साथ-साथ , अजय अग्रवाल, राहुल नैययर, इन्दरपाल खांडपुर, संजीव बादां मौजूद थे ।
वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता
नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…






