नोएडा:EROS TIMES: नव ऊर्जा युवा संस्था द्धारा आज सेक्टर 31 कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 123वीं जयंती पर के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष संदीप पाठक ने किया उन्होंने बताया, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस का साहस हर भारतीय को गौरवान्वित करता है।
हम उनकी जयंती पर इस महान शख्सियत को नमन करते हैं।
वो सुभाष चंद्र बोस ही थे जिन्होंने नारा दिया था, “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा।”
संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के गौरव की बात है आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती है अगर देश में सुभाष चंद्र बोस का स्वराज कायम करना चाहते हैं, यह तभी संभव है जब देश के प्रत्येक नागरिक जाति, धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर इसमें सहभागिता निभाए।
आज देश विश्वसनीयता, व्यक्तित्व के संकट से गुजर रहा है, ऐसे में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे कुशाग्र बुद्धि चमत्कारिक व्यक्तित्व, अतुलनीय नेतृत्व क्षमता के साथ अनन्य देशभक्त की आवश्यकता है,
कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे से सम्बन्धित प्रश्न भी पूछे और सही जवाब दिया जाने पर उपहार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अनमोल सहगल, अतुल चौधरी, संदीप पाठक, अंकुश प्रजापति, ध्रुव घोष, रीना पवार, दीप्ति सिंह, मंजीत सिंह, मुकेश कुमार, रोहित शर्मा, मोहन साह, दीपक कनोजिया के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे।






