EROS TIMES: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल भंसाली व महासचिव रेणु पाठक ने ग्रामीण और शहरी भारत में संगठनों के प्रयासों और उनके सामने आ रहीं चुनौतियों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि सेवा
भारती ने पिछले वर्ष में ही 25,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया है व साथ ही दक्षता,स्वास्थ्य,कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में संगठन ने निरंतर योगदान दिया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल भंसाली ने बताया कि सेवा भारती ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के ध्येय केसाथ वंचित,अभावग्रस्त,उपेक्षित एवं पीड़ित बंधुओं की सेवा करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रोत्साहन और सहयोग करने वाली एक छत्र संस्था है।पन्नालाल भंसाली ने कहा कि जयपुर में होने जा रहा सेवा संगम यह भी प्रदर्शित करेगा कि कैसे सेवा भारती देश भर में महिलाओं को शिक्षितकरने, प्रशिक्षण देने आौर उन्हें सशक्त बनाने के लिए समर्पित है।हाल ही में सेवा भारती भारती के प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय सेवा भारती की महासचिव रेणु पाठक ने बताया कि सेवा भारती हमेशा संकट के किसी भी क्षण में समाजमें सेवा करने के सक्रिय रहा है, और हमारे स्वयंसेवकों ने कोविड-19 महामारी के अशांत समय के दौरान चिकित्सा भोजन आदि उपलब्ध कराकर आमजन को सहायता प्रदान की है।हम समाज के हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। अब तीसरा सेवा संगम जयपुर में सात,आठ और नौ अप्रैल 2023 को आयोजित होने जा रहा है।इस मौके पर पीआरओ रवि कुमार ने सभी मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।






