एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा द्वारा राष्ट्रिय अखण्डता विषय पर नेशनल सेमिनार का आयोजन

EROS TIMES: एमिटी सेंटर फॉर संस्कृत एंड इण्डिक स्टडीज़ एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा द्वारा राष्ट्रिय अखण्डता विषय पर नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में महान राष्ट्रवादी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक रवि कुमार अय्यर उपस्थित रहे। लिबरल आर्ट्स के निदेशक एवं सेमिनार  के मुख्य आयोजक प्रो संजय कुमार झा सेमिनार में उपस्थित रहे एवं उन्होंने सर्वप्रथम अपने वक्तव्य के द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का अभिवादन करते हुए राष्ट्रीय अखण्डता को लेकर अपने ओजस्वी विचार प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति महोदय प्रो. पी. बी. शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने सेमिनार में बौद्धिक ऊर्जा का संचार किया।

प्रचारक रवि कुमार अय्यर ने 1 घंटे के अपने उद्बोधन में राष्ट्र की अखण्डता हेतु अनेक पक्षों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने वैश्वीकरण के कई आयामों को भारतीय परिप्रेक्ष्य से जोड़कर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने हेतु कई सहज सुझाव प्रतिभागियों से साझा किया। कुलपति महोदय ने भी विश्व बंधुत्व के विषय को लेकर वसुधैव कुटुम्बकम्  पर अपने विचार प्रकट किये।

प्रो शर्मा नेअपने वक्तव्य में सम-सामयिक विषयों को लेकर भी सामाजिक अखण्डता के कई मूल मंत्र प्रस्तुत किये।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के करकमलों से दो पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। जिसमें प्रथम पुस्तक कुलपति महोदय द्वारा लिखित कविता संग्रह ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ एवं दूसरी पुस्तक लिबरल आर्ट्स के निदेशक प्रो संजय कुमार झा द्वारा  सम्पादित द राइज ऑफ़ कार्मिकोलॉजी थी।

राष्ट्रिय अखण्डता विषय पर विचार – विमर्श हेतु शिक्षा जगत के अनेक शिक्षाविद, स्वंसेवकगण एवं छात्र सेमिनार में उपस्थित रहे।

एमिटी सेंटर फॉर संस्कृत एंड इण्डिक स्टडीज़ विभाग की संयोजिका एवं सेमिनार की संयोजिका डॉ सुप्रिया संजू ने मँच सञ्चालन किया।

सेमिनार में उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रिय एकता एवं अखण्डता के लिए कृत संकल्प होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 36 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग