Eros Times: नोएडा इनरव्हील क्लब नोएडा द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस का जश्न 2 जुलाई को विटैलिटी हीलिंग क्लिनिक सेक्टर 104 मार्केट में मनाया गया। क्लब की अध्यक्षा डॉ. रितु ढिल्लों ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ मानवता के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए दिल्ली एनसीआर के 15 सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों को सम्मानित किया।क्लब की अध्यक्षा डॉ. ढिल्लों ने बताया कि हमारा क्लब हर साल डॉक्टर दिवस मनाता है

और उन डॉक्टरों को सम्मान देता है जो मानवता की सेवा करते हैं और दिन-रात अथक परिश्रम करते हैं, उन्होंने हमें बताया कि भगवान हमें एक बार जन्म देते हैं लेकिन डॉक्टर हमें दूसरे तीसरे और कई बार जीवन देते हैं। यदि हमारा जीवन खतरे में है, तो डॉक्टर जीवन रक्षक हैं।
क्लब संपादक डॉ. निधि ने मधुमेह थायरॉइड और गर्भावस्था में होम्योपैथी की भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा की।






