16 मई राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया

डेंगू को हराने के लिए साझेदारी का सहारा लें

Eros Times: नोएडा जनपद में मंगलवार (16 मई) को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस की इस वर्ष की थीम डेंगू को हराने के लिए साझेदारी का सहारा लें” है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने दी।

डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 से प्रति वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस” मनाया जाता है। उन्होंने बताया- निदेशक संचारी रोग उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व जिला मलेरिया अधिकारियों को डेंगू दिवस मनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा साथ ही बताया जाएगा कि किस तरह मच्छरों को पनपने से रोका जाए।

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि तापमान बारिश और बदलती जलवायु परिस्थितियों के आधार पर वेक्टर बोर्न डिजीज में वृद्धि की प्रवृत्ति होती है, जो मच्छरों के प्रजनन के लिये अनुकूल होती है। इससे संचरण की तीव्रता व डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में वृद्धि होती है।  उन्होंने कहा- मलेरिया विभाग का प्रयास इस संचरण चक्र को तोड़ने का होता है। उन्होंने कहा यह तभी संभव है जब सब मिल कर काम करेंगे। इसके लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी है।
उन्होंने कहा इस दिवस को मनाने का  उद्देश्य अन्य विभागों एवं जनसामान्य से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करना है। जनपद में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर हर रविवार मच्छर पर वार- लार्वा पर प्रहार कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करते हुये अन्य विभागों रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व जनसामान्य की सहभागिता बढ़ाने और विद्यालयों में गोष्ठी संदेश आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि “राष्ट्रीय डेंगू दिवस से पूर्व समस्त बचाव नियंत्रण एवं उपचार के उपाय एवं डेंगू, चिकनगुनिया कार्य योजना वर्ष 2023 के अनुसार पूर्ण किये जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में चिकनगुनिया रोगियों के लिए जनपद स्तर पर न्यूनतम 10 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पांच शैया (बेड) की व्यवस्था की जाएगी। डेंगू एलाइजा जांच केन्द्र एसएसएच लैब क्रियाशील की जाएगी रासायनिक वेक्टर नियंत्रण जैसे लार्विसाइडल का छिड़काव मच्छर प्रजनन स्थलों का निरीक्षण व अनावश्यक जल पात्रों को खाली कराये जाने पर फोकस रहेगा।
डेंगू के लक्षण

तेज बुखार बदन सिर एवं जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना एवं उल्टी होना आंख के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान नाक मसूढ़ों से रक्तस्राव काला मल का आना आदि डेंगू के लक्षण हैं। इस तरह के लक्षण हों तो अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाकर डेंगू की जांच अवश्य कराएं।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग