नोएडा:EROS TIMES: केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की ओर से 74 वे स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन संगीत गोष्ठी का आयोजन करके स्वतन्त्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । यह कॅरोना काल मे 74वा वेबिनार था ।
भजनोपदेशक आचार्य भानुप्रकाश शास्त्री ने भारत माँ वीरों वाली है…. गीत के माध्यम से संदेश दिया कि भारत देश ने शहीद भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु, पं रामप्रसाद बिस्मिल, उधम सिंह जैसे अनेक वीरों को जन्म दिया। जिन्होंने अपने जीवन का सर्वस्व भारत माता की आज़ादी में समर्पित कर दिया।
मुख्य अतिथि सी ए हंसराज चुघ ने कहा कि आज 74वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि हमे समय पर अपने बिल व टैक्स को जमा करे तभी भारत देश आर्थिक रूप से समृद्ध बन सकता है। देश की आज़ादी में लाखों देशभक्तों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया तब जाकर आज़ादी मिली।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि “लड़े जंग वीरों की तरह,
जब खून खौल फौलाद हुआ,
मरते दम तक डटे रहे वो,
तब ही तो देश आजाद हुआ” । उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा ले कर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने का संकल्प लेना है।
अध्यक्षता करते हुए आर्य युवा नेता विकास गोगिया ने कहा कि देश विकास की ओर बढ़ रहा है और इसके नव निर्माण में हम सभी युवाओं को आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य मे अपना सहयोग करना होगा।
प्रान्तीय महामंत्री प्रवीन आर्य ने कहा कि आज देश की फिर से विश्व गुरु वाली छवि बन रही है, भारत विश्व का मार्गदर्शक बन कर नेतृत्व कर रहा है।
आज देश की सेनाओं में आत्मबल व आधुनिक उपकरणों का कोई अभाव नही है।
प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया और सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
माता सुलोचना देवी, प्रवीन चावला, राजश्री यादव, देवेन्द्र गुप्ता, किरन सहगल, वीना वोहरा, संध्या पाण्डेय आदि ने ओजस्वी गीतों से समा बांध दिया ।
आचार्य महेंद्र भाई, सत्यवीर चौधरी, यशोवीर आर्य, प्रकाशवीर शास्त्री आदि उपस्थित थे ।






