25 वर्षों से नगर पालिका बना है नरक पालिका- गोपाल यादव

गाजीपुरी समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर सम्पन्न हुई। 

EROS TIMES: इस बैठक में होने वाले नगर निकाय चुनाव,बेसमय हुई बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को हुई क्षति, लगातार बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी  ‌भ्रष्टाचार अपराध बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा सरकार द्वारा किसानों नौजवानों और छात्रों से की गयी घोर वादाखिलाफी पर गंभीर चर्चा हुई और देश में हो रहे लगातार आर्थिक घोटालों और मजहबी दंगों पर चिंता भी व्यक्त की गयी।

इस बैठक में दिनांक 8अप्रैल को गाजीपुर लोकसभा के प्रभारी राम अचल राजभर जी की सेक्टर और बूथ प्रभारियों के साथ होने वाली बैठक को भी सफल बनाने पर चर्चा हुई।

इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सर्वप्रथम कल शादियाबाद थानांतर्गत नेवादा दुर्गविजय राय की घटना के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहरायाऔर निर्दोष लोगों को फंसायें जाने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यह विवाद बहुत दिनों से चल रहा था। गरीब विधवा महिला बहुत दिनों से अपने हक और अधिकार के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन के दरवाजे अपने फरियाद कर रही थी लेकिन प्रसाशन उसको हक और अधिकार नहीं दिला पाया। कल जब उस गरीब विधवा महिला को न्याय दिलाने के लिए ग्रामवासी शांतिपुर्वक आंदोलन कर रहे थे नाहक पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर विवाद को और तूल देने का काम किया। उन्होंने कहा कि यदि इस घटना में निर्दोष लोगों को फंसाया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को देशवासियों के बुनियादी जरूरतों का तनिक भी ध्यान नहीं है। इन सवालों पर वह पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है। वह देश की गरीब जनता का ख्याल न कर अपने पूंजीपति मित्रों को ही लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपने खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश और लगातार खराब होती आबो हवा से भाजपा फिर देश में मजहबी दंगों को हवा दे रही है। रामनवमी से देश में शुरू हुए मजहबी दंगे भाजपा की साज़िश है। अपने जन्मकाल से ही भाजपा हिंदू और मुसलमानो के बीच नफरत और दंगे कराकर अपने राजनीतिक और साम्प्रदायिक मंसूबों को पूरा करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नापाक इरादों के प्रति आगाह करने का काम किया है।

उन्होंने नगर निकाय चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले नगर निकाय का चुनाव हमारे लिए लिटमस टेस्ट होगा। हमें हर हाल में इस चुनाव को जीतना होगा। उन्होंने कहा कि 25वर्षों से नगरपालिका गाजीपुर पर भाजपा कि कब्जा है लेकिन गाजीपुर शहर जहां 25 वर्ष पहले था आज भी गाजीपुर शहर वहीं खड़ा है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नगरपालिका और नगर पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया और कहा कार्यकर्ता रहा हूं मैं ताउम्र कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए संघर्ष करूंगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करूंगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पुर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादवडॉ नन्हकू यादव डॉ सीमा यादव शिवशंकर यादव मदन सिंह यादव धर्मदेव यादवअशोक कुमार बिंद चन्द्रिका यादव निजामुद्दीन खां भगवान यादव वृजदेव खरवार तहसीन अहमद राजेंद्र यादव कमलेश यादव भानु यादव अनिल यादव अरुण कुमार श्रीवास्तव आमिर अली दिनेश यादव डॉ समीर सिंह रविन्द्र प्रताप यादव विवेक सिंह शम्मी जमुना यादव पप्पू यादव प्रभुनाथ राम जयराम यादव सुशील जायसवाल  खेलन यादव अवधेश यादव राजेश गोड़ नफीसा बेगम रामकरेश यादव रामवचन यादव छोटे लाल यादव कंचन रावत रीना यादव अतीक अहमद राईनी परशुराम बिंद आत्मा यादव सदानंद यादव राजेश कुमार यादव रजनी कान्त यादव भरत यादव राजेश यादव असलम खां रामदरश बनवासी रिषु यादव छन्नू यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग