सांसदों का प्रतिनिधित्व कर भारत का बढ़ाया गौरव
नई दिल्ली: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से 5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मलेन में भाग लेने गए सभी सांसदों का समूह आज भारत वापस पहुँच गया है। सांसदों के मुताबिक फिजी का ये दौरा विश्व में भारत के बढ़ते क़द को एक नई दिशा देने में अहम् भूमिका निभाएगा।
राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के निजी सचिव मनीष जांगड़ा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा आज सुबह अपने 5 दिवसीय फिजी के दौरे के बाद नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, उसके बाद सांसद मोहदय अपने गृह क्षेत्र महम पहुंचे।
गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए विदेश मंत्रालय ने अन्य सांसदों के साथ फिजी भेजा था, आपको बता दें कि सांसद रामचंद्र जांगड़ा केंद्र में हिंदी राजभाषा समिति के संयोजक भी है जिसके नाते उन्होंने सांसदों का अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में प्रतिनिधित्व किया। रामचंद्र जांगड़ा ने फिजी दौरे के दौरान सभी सांसदों के साथ फिजी की संस्कृति और लोक कला का भी अध्ययन किया उन्होंने फिजी के पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी जोकि भारतीय मूल के है से मुलाकात की ओर हिंदी भाषा के विषय में विस्तार से चर्चा की। यह जानकारी माननीय सांसद ने अपने क्षेत्र महम पहुंचकर क्षेत्र वासियों व कार्यकर्ताओं से भी साझा की।






