सांसद ने वितरित किया आयुष्मान भारत योजना और आधार कार्ड

Eros Times: गाजीपुर,आयुष्मान योजना के तहत ₹5 लाख तक का निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने और लाभार्थियों में वितरित करने के कार्यक्रम के तहत रविवार को बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मोहम्मदाबाद स्थित शंकर कोल्ड स्टोरेज में आयुष्मान कार्ड के साथ ही साथ पंडित दीनदयाल कैशलेस कार्ड के तहत आभा कार्ड लाभार्थियों में वितरण किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि शासन के द्वारा शत प्रतिशत आबादी का आभा कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है। जिसके तहत उनके ब्लॉक में आभा कार्ड बनाए जाने का कार्य जोरों शोर पर चल रहा है। इस कार्ड के जरिए लाभार्थियों का चिकित्सीय रिकॉर्ड दर्ज होता है। जिस किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक मरीज का ऑनलाइन रिकॉर्ड देखकर उनका इलाज कर सकता है। इसके अलावा भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड जिसके लाभार्थियों को ₹5 लाख तक का निशुल्क का इलाज कि सुविधा दी गई है। और शासन का निर्देश है कि शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड वितरण किया जाए।

इसी के क्रम में बलिया के सांसद वीरेंद्र मस्त के द्वारा लाभार्थियों में आभा कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। उन्होंने बताया की आयुष्मान भारत योजना में कार्ड बनने के दिन से ही पूर्व के बीमारियों के इलाज का लाभ लाभार्थी उठा सकता है।उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड पाने के बाद लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कारण की कई लाभार्थी के परिजन का इलाज चल रहा है । और इस कार्ड के जरिए उन्हें चिकित्सा करने में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी चिकित्सालय में प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का निशुल्क चिकित्सा की सुविधा है। इसके अलावा यह सुविधा उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आबद्ध निजी चिकित्सालय में भी सुविधा मिल सकती है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ के लिए भारत सरकार के द्वारा एक टोल फ्री नंबर 1800 1800 4444 14555 भी जारी किया गया है। जिस पर फोन करके इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी पाया जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग