Eros Times: मुख्यमंत्री आवास पांच कालीदास मार्ग पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के वर्तमान एवं भविष्य को संवारने के लिए सतत् समर्पित हम सब के अगुआ परम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदुजा समूह की सहायक कम्पनी अशोक लेलैंड ने उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट स्थापित करने के लिए 1000 करोड़ रूपए का एमओयू साइन किया, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारने का भी कार्य शुरू होगा।

एमओयू साइन के दौरान अशोक लेलैंड के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज हिन्दुजा, एमडी व सीईओ अशोक लेलैण्ड शीनू अग्रवाल, प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि 2030 तक सभी सरकारी वाहनों के स्थान पर ईवी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यावरण प्रदूषण से लोगों को राहत मिल सके।






