पलटी मोटर साइकिल, ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत 

रौजा त्रिमुहानी पर बने गड्ढे में पलटी मोटर साइकिल, ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत 

Eros Times: गाजीपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती लगभग रात्रि के 9:15 बजे एक ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई बता दे रौजा तिराहे जो की मोहम्मदाबाद , मऊ एवम् गाजीपुर नगर इन तीनो मुख्य मार्ग को आपस में जोड़ती है । रौजा तिमुहान के पास हुए इस भीषण हादसे के बाद गाजीपुर से बाहर को जाने वाली सड़क और मोहम्मदाबाद से आने वाली सड़क तथा मऊ की तरफ से आने वाले रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई । थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवागमन सुचारू ढंग से फिर बहाल कराया । वही महज चंद कदम की दूरी पर स्थित पिकेट पर हादसे के वक्त पुलिस की मौजूदगी न होने से लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिला ।

ख़बर की जंगीपुर थाना क्षेत्र के मेहरल्लीपुर निवासी चंद्रशेखर यादव (32) दवा लेने के लिए गाजीपुर आया हुआ था की तभी रौजा तिराहे के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण गाड़ी पलट गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने भी यही बतलाया है की सड़क के गड्ढे के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक चला रहे चंद्रशेखर को सामने से आ रही ट्रक ने कुचल दिया जिससे वही घटना स्थल ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।

मालूम कि रौजा तिराहे पर ही पुलिस पिकेट भी है , बावजूद इसके घटना के वक्त पुलिस की नामौजूदगी से लोगों में अत्याधिक आक्रोश देखने को मिला । जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तिराहे से जुड़ने वाले तीनों रास्तों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी । मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जामा तलाशी में मिले कागजातों के जरिए उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी गई साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया गया ।

शहर कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग