EROS TIMES: गाजियाबाद खोड़ा मकनपुर में रविवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा निकली गई। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा। नंदादेवी मंदिर प्रेम विहार परिसर मां के दर्शनों के लिए खचाखच भरा था।खोड़ा मकनपुर के बाजारों में लोगों ने घर की छतों, बालकनी से मां के दर्शन किए और पुष्प वर्षा की। डोली में साथ साथ नंगे पांव चल रही खोड़ा कालोनी की चैयरमैन रीना भाटी और बलवीर चौहान रिकी ध्यानी एवं सुमित बिष्ट लक्ष्मी नेगी ने कहा की मॉ का आर्शीवाद के साथ मॉ नन्दा देवी को हर वर्ष लाने की बात कही।आयोजक संस्था देवभूमि सास्कृति मण्डल एवं देव भूमि जन कल्याण समिति ने लोगो को तकलीफ ना हो सारी व्यवस्था कर रखी थी






