मोदी योगी की सरकार का है तानाशाही रवैया – ओमप्रकाश सिंह

गाज़ीपुर देवकली ब्लाक अन्तर्गत बाघी गांव में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

EROS TIMES:इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी नाथ यादव,राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा सदर विधायक जै किशन साहू, विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ साथ पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा  पुर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव,सकलडीहा विधायक प्रभुनारायन यादव पुर्व विधायक त्रिवेणी राम पुर्व मंत्री सुधीर यादव का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह एवं अंगम् वस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। मोदी -योगी सरकार तानाशाही के रास्ते पर है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए देश को मजहबी दंगे की आग में झोंकने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा यह सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा अपने पुरखों के रास्ते पर चलकर हमें समाजवादी आंदोलन को मजबूत करते हुए इस फासिस्टवादी सरकार को उखाड़ फेंकने होगा। यदि हम इस सरकार को बेदखल करने में नाकामयाब रहे तो न इस देश का संविधान बचेगा,न गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय और न ही इस देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप,न ही साम्प्रदायिक और सामाजिक सद्भाव। यह सरकार न गरीब की है न पिछड़ों और दलितों की ।यह सरकार न हिंदू की है न मुसलमान की। यह सरकार केवल और केवल चंद पूंजीपति मित्रों की है जिसकी तिजोरी भरने का काम यह सरकार कर रही है।

इस सरकार को गरीबों की बुनियादी जरूरतों से कुछ भी लेना देना नहीं है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव तहसीन अहमद  अशोक कुमार बिंद गोरखनाथ यादव भरत यादव  सत्येंद्र यादव सत्या  देवेन्द्र यादव टिंकु परशुराम बिंद धर्मदेव यादव अनिल यादव आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का संचालन सदर विधानसभा के पूर्व महासचिव राजेश यादव ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग