दिल्ली:EROS TIMES: सहयोग दिल्ली संस्था के अध्यक्ष मनोज जैन और आल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष ओसवाल ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की।
नोएडा में उनके निवास पर हुई इस भेंट में जैन और ओसवाल ने मिश्र को उनकी नई पारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
जैन ने उम्मीद जताई कि जिस तरह कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले कार्यकाल में उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा बनकर बेहतर काम किया, उसी तरह अब बतौर राज्यपाल हिमाचल के विकास में भी वे अपना श्रेष्ठ योगदान देंगे।
वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…






