मंत्री आतिशी ने विश्वविद्यालय कार्निवल का उद्घाटन किया,साथ ही महिला एंत्रप्रेन्योर्स के साथ की चर्चा

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ के दीपावली कार्निवल का उद्घाटन किया,महिला एंत्रप्रेन्योर्स के साथ की चर्चा

कार्निवल में महिला एंत्रप्रेन्योर्स ने प्रदर्शनी के ज़रिए दिखाए अपने प्रोडक्ट व स्टार्टअप आईडिया

महिला एंत्रप्रेन्योरशिप आज के समय में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का सबसे कारगर तरीक़ा

कार्निवल में महिला एंत्रप्रेन्योर्स ने दिखाया कि अपने शानदार डिकोरेटिव्स से लेकर ऑर्गेनिक प्रॉडक्ट्स जैसे विभिन्न स्टार्टअप्स के ज़रिए मुनाफ़ा कमाने के साथ सैकड़ों लोगों को रोज़गार भी दे रही है

महिलाएँ ही महिलाओं को आगे बढ़ा सकती है क्योंकि वो उनकी रोज़मर्रा की चुनौतियों को समझती है

जब तक महिलाएँ आगे नहीं बढ़ेंगी तबतक देश आगे नहीं बढ़ेगा

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना बेहद ज़रूरी, एंत्रप्रेन्योरशिप इसका सबसे कारगर तरीक़ा

Eros Times: दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ के दीपावली कार्निवल सहित अपनी विभिन्न अनूठे पहलों से सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, एनजीओ, नए एंत्रप्रेन्योर्स को आगे बढ़ने के मौक़े दे रही हर महिला इस परिस्थिति में नहीं कि वो अपना घर छोड़कर काम कर सके, ऐसे में हमारी ज़िम्मेदारी की उसी परिवेश में सुविधाएँ प्रदान कर स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाए महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी महिला संघ के दीपावली कार्निवल का उद्घाटन किया और महिला एंत्रप्रेन्योर्स के साथ चर्चा की।कार्निवल में महिला एंत्रप्रेन्योर्स ने प्रदर्शनी के ज़रिए अपने प्रोडक्ट व स्टार्टअप आईडिया दिखाए।

इस मौक़े पर महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ जिस तरह से महिलाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है वो कबीले तारीफ़ है। उन्होंने कहा कि एक महिला संघ होना, उसका एक क्रेच होना और विभिन्न गतिविधियों द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने का मौक़ा देना कई मायनों में अनूठी पहल है क्योंकि ये इस बात को पहचानता है कि, एक महिला का अपने घर से बाहर निकलना कितनी चुनौतियों से भरा होता है। क्योंकि उसे अपने घर का बच्चों का ध्यान भी रखना होता है। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ ने अपने क्रेच और प्ले स्कूल के साथ महिलाओं को चिंतामुक्त होकर घर से बाहर निकलकर काम करने की स्वतंत्रता दी है। 

उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ ने सही मायने में महिला सशक्तिकरण और सम्मान के लिए मिसाल क़ायम की है। उनका ये दीपावली कार्निवल महिलाओं के एनजीओ, स्टार्टअप्स, महिला एंत्रप्रेन्योर्स और  सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स को को मंच दे रहा है  ताकि वे आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन सके और रुद्दिवाद को चुनौती दे सके।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना बेहद ज़रूरी है। देश की तरक़्क़ी तभी होगी जब महिलाओं की तरक़्क़ी होगी। उन्होंने कहा कि, आज के समय में महिला एंत्रप्रेन्योरशिप महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का सबसे कारगर तरीक़ा है क्योंकि केवल उसके ज़रिये हम बड़ी संख्या में महिलाओं को रोज़गार दे सकते है। 

उन्होंने कहा कि, दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ इस बात का प्रमाण है कि महिलायें ही महिलाओं को आगे बढ़ा सकती है क्योंकि वो उनकी चुनौतियों को समझती है, उनकी परिस्थितियों को समझती है और उसके अनुरूप उनकी मदद करती है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि, हर महिला इस परिस्थिति में नहीं होती कि पढ़-लिख कर नौकरी कर सके, अपना घर छोड़ कर कही और काम कर सके। ऐसे में हमारी ज़िम्मेदारी है कि उसी परिवेश में सुविधाएँ प्रदान कर  हम उन्हें स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाए।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग