एक्शन में मंत्री आतिशी, दिल्ली को चमकाने के क्रम में पूरे विभाग के साथ ग्राउंड जीरो पर उतरी

जी-20 के तर्ज़ पर पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों को शानदार स्वरूप देगी केजरीवाल सरकार, इस क्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों के साथ दक्षिणी दिल्ली की 4 मुख्य सड़कों का किया निरीक्षण

अरविंद केजरीवाल जी का दिल्ली के लोगों से वादा जिस प्रकार जी-20 के दौरान राजधानी के कुछ हिस्सों को चमकाया ठीक उसी तरह अब पूरी दिल्ली को खुबसूरत बनायेंगे

दिल्ली की सड़कों को खूबसूरत और यूजर फ्रेंडली बनाने के क्रम में युद्धस्तर पर काम करेगी केजरीवाल सरकार

नरेला से तुग़लक़ाबाद हो या नजफ़गढ़ से शहादरा, दिल्ली के कोने-कोने में सड़कों को वर्ल्ड क्लास बनाएगी केजरीवाल सरकार

सड़कों की ब्लैक टॉपिंग से वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड रोड मार्किंग तो शानदार फूटपाथ से खुबसूरत हॉर्टिकल्चर के साथ सड़कों को दिया जायेगा नया स्वरुप

Eros Times: मंत्री का अधिकारियों को निर्देश- सड़कों को बेहतर बनाने के क्रम में सभी बारीकियों का ध्यान रखा जाए, खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उठाया जाए हर जरुरी कदम जरुरत के अनुसार सड़कों को किया जायेगा रिडिजाइन, साफ़-सफाई और रखरखाव का भी रखा जायेगा विशेष ख्याल दिल्ली को खूबसूरत बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री  श्री अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश पर पूरा पीडब्ल्यूडी विभाग ग्राउंड जीरो पर उतर कर काम कर रहा है| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वादा किया है कि जी-20 के तर्ज पर अब पूरी दिल्ली को खुबसूरत बनाने का काम किया जायेगा| इस दिशा में सोमवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने दक्षिणी दिल्ली में साकेत में प्रेस एन्क्लेव रोड, मंदिर मार्ग सहित की 4 मुख्य सड़कों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया व उन्हें सड़कों को रिडिजाइन कर स्वच्छ,सुंदर और यूजर फ्रेंडली बनाने के निर्देश दिए| 

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली वालों को ये वादा है कि जैसे जी-20 के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों को चमकाया गया, नया स्वरुप दिया गया ठीक उसी तरह अब  दिल्ली की सभी सड़कों को शानदार बनाया जायेगा| पूरी दिल्ली की सड़कों को जी-20 के तर्ज पर चमकाया जायेगा|  अभी पिछले कुछ महीनों से जिस प्रकार जी-20 से जुड़े क्षेत्रों में काम किया जा रहा था अब ठीक उसी  तरह से ये पूरी दिल्ली में किया  जायेगा|

उन्होंने कहा कि इस बार कल विभागों के साथ रिव्यु किया गया और बिना एक दिन का समय गंवाएं पूरा पीडब्ल्यूडी विभाग ग्राउंड जीरो पर है और जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर चूका है|  इस दिशा में आज  अधिकारियों के साथ  दक्षिणी दिल्ली की इन सड़कों का निरीक्षण कर ये समीक्षा की कि कैसे यहां की सड़कों को बेहतर बनाया जा  सकता है, फूटपाथ को नया स्वरुप दिया जा सकता है, हॉर्टिकल्चर के साथ कैसे पूरे स्ट्रेच को खुबसूरत बनाया जा सकता है| साथ ही जरुरत के अनुसार सड़कों को रिडिजाइन भी किया जाए।

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों को बेहतर बनाने के क्रम में सभी बारीकियों का ध्यान रखा जाए और इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हर जरुरी कदम उठाया जाये| साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जी-20  को लेकर सौंदर्यीकरण का जो भी काम किया गया है, उसे बरक़रार रखने के लिए नियमित रूप से रखरखाव किया जाए| हम दिल्ली के लोगों को वर्ल्ड क्लास अनुभव सड़कें देना चाहते है ताकि उन्हें सड़कों पर चलने का शानदार अनुभव मिल सके| 

सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में पीडब्ल्यूडी मंत्री का अधिकारियों को निर्देश

-सड़कों की ब्लैक टॉपिंग की जाए 

-जरुरत के अनुसार सड़कों को रिडिजाइन किया जाये 

-स्टैंडर्ड पैमाने पर रोड मार्किंग की जाए  

-फूटपाथ को ठीक किया जाये और जरुरत के अनुसार रिपेयर किया जाए 

-हॉर्टिकल्चर का खास ख्याल रखा जाए 

-सेन्ट्रल वर्ज को और खुबसूरत बनाया जाये   

-डिज़ाइन व जगह के अनुसार स्ट्रीट फर्नीचर लगाया जाए 

-समय-समय पर पेड़ों की छंटाई की जाये 

-ड्रेनेज सिस्टम बेहतर बनाया जाए 

-जहां जरुरत कर्व स्टोन को बदला जाए और उन्हें पेंट किया जाए 

-रेलिंग पेंट किया जाये 

-नियमित रूप से मकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों द्वारा सड़कों की साफ़-सफाई हो 

-सड़कों पर लाइट्स का  बेहतर प्रबंध किया जाए 

-साइन बोर्ड  लगाये जाये  

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि, जी-20 के दौरान पूरी दुनिया  ने दिल्ली की जिस खूबसूरती को देखा उसे अब हम दिल्ली के कोने-कोने तक लेकर जायेंगे| नरेला से तुग़लक़ाबाद हो या नजफ़गढ़ से शहादरा, हम दिल्ली के कोने-कोने में सड़कों को वर्ल्ड क्लास बनायेंगे|

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग