बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग पर मुलाकात कर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन- गंगेश्वर दत्त शर्मा

Eros Times : नोएडा | 29 दिसंबर 2023, हिंडन नदी पुस्ता के साथ-साथ बसी कॉलोनियों /आबादियों में बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग पर राष्ट्रीय शहरी ग्रामीण विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय सेक्टर- 16, नोएडा पर मुख्य अभियंता राजीव मोहन से मुलाकात कर उन्हें लाखों लोग की पीड़ा से अवगत कराते हुए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में हिंडन नदी पुस्ता के साथ-साथ बसी दर्जनों कॉलोनियों में शीघ्र बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग की गई है।

उक्त की जानकारी देते हुए समिति के संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि हिंडन नदी पुस्ता के साथ-साथ कनावनी से लेकर कुलेसरा तक दर्जनों कालोनियां बसी हुई है जिसमें लाखों की आबादी निवास करती है जिन्होंने सरकार के तहसील/ रजिस्टर कार्यालय से जमीनों की रजिस्ट्री कराकर दाखिल खारिज करा कर अपने आवास बनाए हैं बड़ी आबादी होने के बाद भी आज तक बिजली की सुविधा से लाखों नागरिक वंचित है और उक्त के कारण लोग बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग को लेकर कई बड़े आंदोलन हुए हैं और अनेकों बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी उक्त समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बिजली एक सामाजिक जरूरत है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस जरूरत को पूरा करें और यदि सरकार और बिजली विभाग द्वारा इस जरुरत को पूरा नहीं किया जाएगा तो आने वाले समय में फिर बड़ा आंदोलन इस मुद्दे को लेकर किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष हर गोविंद सिंह ने बताया की सरकार,अधिकारियों, सांसद व विधायक और बिजली मंत्री द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बाद भी लोगों को बिजली नहीं मिल पाई है यह लोगों के साथ अन्याय और धोखा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम बड़ा जन आंदोलन इस मुद्दे पर फिर करेंगे।
समिति के वरिष्ठ नेता राजेश दुबे ने कि बिजली विभाग और सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार हर नागरिक को बिजली देने की बात कह रही है वहीं बार-बार मांग करने के बाद भी नोएडा जैसे औद्योगिक शहर में लाखों लोग बिजली की सुविधा से वंचित है यह लोगों के लिए असहनीय स्थित है। प्रतिनिधि मंडल में समिति के पदाधिकारी हरिलाल पाल (गोपी), राजेश राठौर, बृज बिहारी पर्वत, ज्योति गुप्ता, राम यादव, राजीव शास्त्री, धर्मवीर सोलंकी आदि शामिल रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग