1000 फीट तिरंगा पदयात्रा के साथ दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश


Eros Times: नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से शहर में 1000 फीट वीर सैनिकों  के सम्मान में विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य यात्रा के माध्यम से लोगों के मन मे राष्ट्रभक्ति के संचार को तेज करना और दैनिक जीवन में देश के लिए समर्पण का भाव जगाना है। पदयात्रा की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा एवं विमला बाथम द्वारा हरी झंडी दिखाकर नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 हुई जिसका समापन नोएडा सेक्टर 31 के कम्युनिटी सेंटर  में हुआ।

इस दौरान 3 हजार से अधिक युवाओं ने नोएडा के विभिन्न मार्गों पर यात्रा निकालते हुये शहरवासियो को देश भक्ति के लिये प्रेरित किया। युवाओं द्वारा लगाये गये उद्घोषों से पूरा क्षेत्र देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। शहर की सड़कों में घूमी तिरंगा यात्रा से शहर का माहौल तिरंगामया हो गया और इसने शहरवासियों में देशभक्ति का जोश भर दिया। तिरंगा सम्मान पदयात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।यात्रा के समापन पर मुख्य सहयोगी संस्था भारत विकास परिषद् नोएडा के अध्यक्ष  डॉ कुलदीप गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन-बान शान है। राष्ट्रीय स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। लायंस गवर्नर एके मित्तल ने लोगों से कहा आज की पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को अधिक निरुपित करने की जरूरत है। इसी मुख्य उद्देश्य से समय-समय पर तिरंगा सम्मान यात्रा निकालना जरूरी हो गया है।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा राष्ट्र के एकता का प्रतीक है। देश है तभी सब कुछ सुरक्षित है। इस भाव को सभी को समझना होगा। यात्रा में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। आयोजकों ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों को बधाई दी। इस मौके पर हजारों युवा मौजूद थे। 

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग