सर्व धर्म स्वच्छता अभियान के माध्यम से दिया आपसी भाईचारे का संदेश

नोएडा/EROS TIMES:स्वच्छता अभियान सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि आपसी भाईचारे को कायम रखने का एक माध्यम भी है , नव ऊर्जा युवा संस्था ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से साम्प्रदायिक सौहार्द की झलक पेश करते हुए सेक्टर 8 नोएडा में स्थित मस्जिद की सफाई करते हुए लोगों को भाईचारे का संदेश दिया। क्या हिन्दू क्या मुस्लिम क्या छोटा क्या बड़ा सभी ने तन्मयता से झाड़ू लगाकर मस्जिद की सफाई की।
इस मौके पर मस्जिद के इमाम मुस्की राशिद ने कहा कि आज का भाईचारा स्वच्छता अभियान समाज में अमन शांति का संदेश देगा और स्वच्छता अभियान ने दोनों समुदायों को एक सूत्र में बांधने का भी काम किया है एवं हमारे मुल्क के ऐतबार से पहले से ये रिबायते चली आ रही थी कि हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है सब भाई-भाई। सफाई अभियान में देखते-देखते काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
संस्था की तरफ से संदीप पाठक ने डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए स्वच्छता के प्रति मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों से जागरूक रहने का आग्रह किया। आम जनता से अभियान में शामिल होने की अपील की गई और स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई तथा उन्हें हैण्ड वॉश का तरीका भी समझाया गया।
आगामी महीनों में संस्था द्वारा भाईचारा स्वच्छता अभियान शहर के सभी प्रमुख धर्मस्थलों पर वृहद रूप से चलाया जाएगा।
इस अभियान में राहुल तिवारी, अतुल चौधरी, नाजिम सैफी, हारून खान, इकबाल, कपिल सोलंकी, दीपक कनोजिया, राकेश ठाकुर, रवि कुमार, अनमोल सहगल, वसीम अकरम सहित कई युवा साथी शामिल थे।
  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 18 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 63 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 19 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 38 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 28 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग