विश्व निषेध बाल श्रम दिवस पर “राइड टू फाइट” के माध्यम से दिया जागरुकता का संदेश।।
दिनांक 11/06/2023 को विश्व निषेध बाल श्रम दिवस की पूर्व संध्या पर चैलेंजेर्स ग्रुप एवम स्वैग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधानों में 50 किमी साइक्लिंग के माध्यम से नोएडा स्थित डीएम चौक से जागरूकता रैली निकाली गई। स्वैग ग्रुप की अध्यक्ष भावना गौड़ ने बताया कि रैली का शुभारंभ

डीएम चौक से पोस्टर्स, होर्डिंग्स, नारों के उदघोष से जगह-जगह जाकर दुकानदारों, निवासियों, रेडी पटरियों एवं ग्रामीणों तक जागरूकता संदेश पहुंचाया। चैलेंजेर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने कहा कि राइड टू फाइट को आयोजित करने उद्देश्य विश्वभर में बाल मजदूरी के चलते आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय बच्चों के सपनों में बन रही इस बड़ी बाधा पर जागरुकता लाना है जिसके चलते ना जाने कितने होनहार बच्चे अपने सपनों की बलि चढाकर कम उम्र में ही मजदूरी की सीढ़ी चढ़ जाते हैं

ये बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं इनके हाथों में औजार नहीं बल्कि कलम कॉपी थमानी चाहिए। जिसके चलते साइकिल पर सवार होकर महिलाओं एवं पुरुषों ने बाल श्रम के विरुद्ध ” बस बन्द करो ये अत्याचार, इन बच्चों पर न करो प्रहार ” जैसे नारों से अपनी आवाज को बुलंद बना इस गंभीर समस्या पर रोकथाम करने हेतु संदेश दिया।

रैली का समापन हल्के जलपान के साथ अलग-अलग स्थानों से होते हुए गौर चौक पर किया गया। इस मौके पर नवीन, पीयूष शर्मा सत्यम अतुल, आदित्य आदि सदस्य मौजूद रहे।।






