Eros Times: नयी दिल्ली: रफी मार्ग स्थित काॅस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में,”मेरा भारत सम्मान समारोह सीजन -2 व दिव्यांग फैशन वाक” एमटीआर प्रोडक्शन व (आपकी आवाज सामाजिक संगठन) के बैनर तले बड़े ही जोश खरोश से संपन्न हुआ। उक्त समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद महाबल मिश्रा व विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र जी 26/11 के कमांडो व एमएलए, एमटीआर की डायरेक्टर मंजू तिलक राज ने दीप प्रज्जवलन कर किया तो वहीं मंच का बखूबी संचालन सुनैना आर्य व नंद किशोर सुंद्रा मार्ट किया।
उक्त समारोह में मुख्य रूप से शिव कुमार, प्रदेश अध्यक्ष, बॉलीवुड एक्टर जुनैद हुसैन खान, किरण सेठी (लेडी सिंघम) डॉ. विनोद कत्याल, डॉ.नदीम अहमद, रणवीर सिंह एसआई(दिल्ली पुलिस), सोनिका नागर (डीपी), सेल्वराज तहसीलदार, विनोद आनंद बाहुकर, राजिंद्र कपूर सिविल हेड वार्डेन,जीनियस लाॅयन सिंगर, लकी थापा, विनीतरोबो की टीम सहित तमाम अतिथि व सेलिब्रिटीज तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
एमटीआर की डायरेक्टर मंजू तिलक राज ने हमें बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न पर्सनल्टीज को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अवार्ड व मेडल से नवाजा गया व उक्त समारोह में, आमिर सिद्दीकी की संस्था ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स (गिनीज़- लिम्का एवं इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड्स से समान्नित) की विशेष मॉडल्स लक्ष्मी, भागीरथी, रमेश, संदीप, शिव कुमार, द्वारा फैशन शो किया गया।
सचिन और विनोद बाहूकर द्वारा गए गए गीतों ने प्रोग्राम में चार चाँद लगा दिए,तो वहीं भारत में मशहूर सिंगर श्रीमती रेखा प्रभाकर शर्मा द्वारा लाइव परफॉर्मेंस, अंकिता बजाज का नृत्य प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स रेट्रोफिटेड स्कूटी से लगभग भारत के पंद्रह राज्यों में, जागरूकता राइड ब्लड डोनेशन, विश्व शांति, शिक्षा, स्वास्थ, मतदान, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगो का अधिकार के लिए कार्य कर चुका है।
आमिर सिद्दीकी ने कहा कि ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स न केवल राइड के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य करती है बल्कि दिव्यांगों को प्रोत्साहित करने व कोरोना की पहली और दूसरी खतरनाक लहर में, भी दिव्यांगों की सहायता करने में, महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।जिसके लिए स्टार स्पोर्ट्स, एनडीटीवी (स्वच्छ भारत इंडिया) ने सम्मानित किया गया । घाना(दक्षिण अफ्रीका) द्वारा मानवता के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया जा चुका है। कार्यक्रम के अंत में,आयोजक श्रीमती मंजू तिलकराज ने सभी आंगतुकों व अतिथियों व समस्त मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।






