Eros Times: नोएडा आरडब्लूए सेक्टर 20 डी ब्लॉक की कार्यकारणी सदस्यों और डी ब्लॉक की अमृतवाणी महिला कीर्तन मंडली के कुल मिला कर 40-50 सदस्यों की संयुक्त मीटिंग हॉर्टिकल्चर के जी. एम. पी के कौशिक के साथ हुई। जिसमें की उन्होंने एक ज्ञापन जी. एम. को सौंपा और उनके संज्ञान में यह बात लाए की कुछ असामाजिक एवं उपद्रवी चार परिवारों की वजह से जो की सोसायटी चार्ज न देने की वजह से डिफाल्टर भी हैं और सदस्य भी नहीं हैं, डी ब्लॉक पार्क में बनने वाली गजीबों हट पर रोक लगा देने की बात रखी।
इस पर कौशिक ने बड़ी ही सहनशीलता से बात को सुना और शीघ्र कार्यवाही करते हुए जी.एम. पी.के. कौशिक ने डी.डी. महेंद्र प्रकाश, हॉर्टिकल्चर को कड़े निर्देश देते हुए हमें शीघ्र ही काम पूर्ण होने का तथा पार्क के सौंदर्यकरण कराने का भी आश्वासन दिया।
इस मीटिंग में डी ब्लॉक के अध्यक्ष विद्यासागर विरमानी महासचिव एम.ऐ. खान एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य और अमृतवाणी महिला कीर्तन मंडली के सदस्य में कांता कालिया मंजू शर्मा, गीता अग्रवाल, रावत और निगम मौजूद रहे।






