Eros Times: नोएडा सेक्टर 22 स्थित समाजिक चेतना मंच एवम ब्रहमसमाज एकता समिति के मेरठ जोन कार्यालय पर लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमित राज दीक्षित, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालकिशन शर्मा, यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी मेरठ जोन पंडित राजेन्द्र शर्मा, यूपी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिवा पांडे, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संयोजक, सत्य देव गुप्ता,द्वारा बताया गया कि लोक सभा चुनाव 2024 में पुनः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिये हमारा संगठन दृड़ संकलपित है,जिसके संबंध मे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष से विस्तृत चर्चा हो चुकी है और उनके द्वारा आश्वस्थ किया गया है कि हमारे प्रस्ताव सवर्ण कल्याण बोर्ड एवं सवर्ण आयोग के गठन पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान कराके अविलंब इनका गठन कराया जायेगा।
यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी मेरठ जोन पंडित राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि हमें अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तरह प्रत्येक परिवार से सम्पर्क स्थापित करके उत्तर प्रदेश की समस्त 80 लोक सभा सीटो पर भारी बहुमत से भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी है जिसके लिये जनकल्याण हेतू केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जन जन तक पहचाना है।






