Eros Times: नोएडा। शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा का 51 वे जन्मदिन गरीब बच्चो वा वृद्धों के बीच मनाया गया। देश के इस महान योद्धा के 51 वे जन्मदिवस पर शहीद के पिता फ्लाईट लेफ्टिनेंट जे पी शर्मा, माता श्रीमती सुदेश शर्मा, छोटे भाई डॉ नरेश शर्मा वा छोटे भाई की पत्नी डॉ संगीता शर्मा ने याद किया।26 साल से लगातार हर साल की तरह, इस साल शहीद के परिवार ने सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 37 जाकर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात सैक्टर 31 स्थित नेविद्या विद्या स्कूल के करीब 150 बच्चो ने पूजा वा गायत्री मंत्र के बाद शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी बच्चो को बैडमिंटन रैकेट ,शाल वा खाने के सील पैकेट बांटे गए।

उसके उपरांत आनंद निकेतन वृद्ध आश्रम सेक्टर 55 मे सभी सहवासियो द्वारा हवन वा देश भक्ति गीत गाकर शहीद को श्रदाजली दी गई। दोपहर का भोजन शहीद परिवार की तरफ से करवाया गया।उसके बाद शशि कांत एनक्लेव सेक्टर 37 में ही बने शहीद के समृति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की वा सेक्टर 37 स्थित SOS स्कूल के 200 निर्धन बच्चो को खाना वा फल वितरित किया गया वा उनके द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शशि कांत एंक्लेव के वेनिश राय, डॉ.माथुर, मंजू राय ,वीके शर्मा, प्रवीण चंदोला, राजेश रस्तोगी, जनरल शर्मा, जनरल नितिन कोहली, श्रीमती निकिता वा अन्य वार्ड के निवासियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शाम को शहीद की याद मै लग गए पेड़ो को पानी दे कर सिंचित किया गयाl






