‘मन की बात’ में मोदी ने कहा भव्य भारत का निर्माण न्यू इंडिया के विजन से होगा

नई दिल्ली इरोस टाइम्स: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए कई विषयों पर अपने विचार लोंगों के बीच साझा किए। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत में बांग्लादेश के नागरिकों को उनके स्वतंत्रता दिवस (26 मार्च) पर शुभकामनायें भी दी। उन्होंने कहा, ’26 मार्च को बांग्लादेश का स्वतंत्रता दिवस है, बंग -बंधु के नेतृत्व में बांग्लादेशी जनता की अभूतपूर्व विजय पर मैं बांग्लादेश के भाइयों-बहनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए देता हूं। ‘

मन की बात कार्यक्रम में मोदी के मुख्य वक्तब्य

  • भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान की गाथा को हम शब्दों में अलंकृत भी नहीं कर पाएँगे।
  • मैं देश के सभी युवाओं से अनुरोध है जब भी समय मिले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की समाधि पर जरूर जाएं।
  • रवीन्द्रनाथ टैगोर, उनकी यादें, भारत और बांग्लादेश की साझी विरासत हैं।
  • भारत- बांग्लादेश का एक मज़बूत साथी है, हम उनके साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर पूरे क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।
  • भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु – ये तीनों वीर आज भी हम सबकी प्रेरणा हैं, और हमेशा बने रहेंगे।
  • यह चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी वर्ष है। भारत की आज़ादी के आंदोलन में, गांधी विचारशैली का प्रकट रूप पहली बार चंपारण में नजर आया।
  • आज से लगभग सौ साल पहले महात्मा गाँधी ने चंपारण सत्याग्रह शुरू किया था। यह चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी का वर्ष है।
  • सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वालों के लिए चंपारण सत्याग्रह एक अध्ययन का विषय है।
  • सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कैसे की जा सकती है, खुद कितना परिश्रम करना होता है यह हम गांधीजी से सीख सकते हैं।
  • सर्वजन हिताय – सर्वजन सुखाय’ इस मूल मन्त्र को ले करके, देश के लिये, उन महापुरुषों के सपनों को साकार करेगा।
  • न्यू इंडिया न सरकारी कार्यक्रम है और न ही किसी राजनैतिक दल का घोषणापत्र है। न्यू इंडिया सवा- सौ करोड़ देशवासियों का एक आह्वान है।
  • सवा-सौ करोड़ देशवासियों की ये बदलाव की चाह, बदलाव का प्रयास ही है जो की न्यू इंडिया की मजबूत नींव डालेगा।
  • बदलाव की चाह, बदलाव का प्रयास ही न्यू इंडिया की मजबूत नींव डालेगा। न्यू इंडिया सवा-सौ करोड़ देशवासियों का आह्वान है।
  • हर नागरिक को चाहिए की वह अपने नागरिक धर्म और कर्तव्य का मन से पालन करे, यही अपने आप में न्यू इंडिया की एक अच्छी शुरुआत बन सकता है।
  • सभी देशवासी अगर यह संकल्प करें और मिलकर कदम उठाते चलें, तो न्यू इंडिया का सपना हमारे सामने सच हो सकता है, और इसे हम अवश्य पूरा कर सकेंगे।
  • ब्लैक मनी के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए देशवासी एक वर्ष में 2500 करोड़ डिजिटल लेन-देन करने का संकल्प कर सकते हैं क्या? मैं आपको निमंत्रण देता हूं कि स्वराज से सुराज की इस यात्रा में हम सभी जीवन को अनुशासित कर, संकल्पबद्ध करके जुड़े।
  • इससे आप देश की सेवा करते हुए ब्लैक मनी, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई के एक वीर सैनिक बन सकते हैं।
  • नोटबंदी के बाद से डिजिटल पेमेंट के अलग-अलग तरीक़ों में काफ़ी वृद्धि देखने को मिली है। काले धन, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई को हमें और आगे बढ़ाना है।
  • 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म-जयंती पर इस डिजि-मेला का समापन होने वाला है।
  • जब से स्वच्छता के आन्दोलन की शुरुआत हुई है, लोंगों में इसके प्रति जागरूकता आई है।
  • मुझे विश्वास है कि देश की नई पीढ़ी में, विद्यार्थियों में स्वच्छता का जो भाव जगा है, यह एक अच्छे परिणाम का संकेत दे रहा है।
  • स्वच्छता आंदोलन से ज्यादा आदत से जुड़ी हुई होती है। ये आदत बदलने का आंदोलन है। काम कठिन है, लेकिन करना है।
  • मैं चाहता हूं, देशवासियों के मन में गंदगी के प्रति गुस्सा हो, जब गुस्सा होगा तब हम गंदगी के खिलाफ़ कदम उठाएंगे।
  • 17 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस है। इस बार इसकी थीम डिप्रैशन है। डिप्रैशन के सपर्शैन की बजाए एक्सप्रैशन की जरूरत है।
  • अपने मित्रों-परिजनों के बीच और अभिभावकों के साथ, खुल कर के कहिए आपको क्या हो रहा है।
  • जो स्वयं डिप्रैशन महसूस करता है, वो भी कुछ बोलता नहीं, क्योंकि वो थोड़ी शर्मिंदगी महसूस करता है।
  • सेवा-भाव से लोगों की मदद करिए, उनके सुख-दुःख को बांटिए, आप देखना, आपके भीतर का दर्द यूं ही मिटता चला जाएगा। परिवार के किसी भी सदस्य को अकेलेपन का शिकार न होने दें।
  • आपके मन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में कोई सुझाव हों, तो नमो एप के माध्यम से अपने सुझाव मुझे ज़रूर भेजें।
  • 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का तीसरा वर्ष होगा, आप अभी से तैयारी कीजिए और लाखों की तादाद में सामूहिक योग उत्सव मनाइए।
  • दो दिन के बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, वर्ष प्रतिपदा, नव संवत्सर, इस नववर्ष के लिये आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
  • कार्यक्रम का हिन्‍दी में प्रसारण समाप्‍त होने के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण आकाशवाणी से किया जाएगा। आपको बता दें कि ‘मन की बात’ एक ऐसा रेडियो कार्यक्रम है जिसके जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह तींसवा संस्करण है और इसका पहला प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को किया गया था।
  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग