मैनफ्रोटो ने भारत में लॉन्च किया अपनी तरह का पहला “शॉप इन शॉप”

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए कनॉट प्लेस स्थित दास स्टूडियोज में खुला एक्सपीरिएंशियल स्टोर
 
नई दिल्ली/EROS TIMES : भारत में फोटोग्राफी शौकीनों के लिए अब अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध होने जा रही है। विटेक ग्रुप ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपनी तरह के पहले मैनफ्रोटो “शॉप इन शॉप” एक्सपीरिएंशियल जोन्स लॉन्च किए हैं। भारत की आधुनिक युवा पीढ़ी के लिए फोटोग्राफी प्रमुख रुचि बनकर उभर रही है और यह लोग भारत में 35 वर्ष के कम उम्र की आबादी का 70ः हिस्सा बनते हैं। ऐसे में कंपनी का यह कदम दिल्ली के फोटोग्राफी एवं वीडियो मार्केट को आगे विकसित करने में मददगार साबित होगा।
 
इस स्टोर की शुरुआत दास स्टूडियोज के साथ मिलकर की जा रही है। फोटोग्राफी, वीडियो तथा एंटरटेनमेंट से जुड़े पेशेवर उत्पादों की डिजाइन, प्रोडक्शन एवं डिस्ट्रिब्यूशन के क्षेत्र में मैनफ्रोटो विश्व की अग्रणी कंपनी है।
 
मार्को पेजाना, फोटोग्राफी डिविजनल चीफ एक्जिक्यूटिव ने कहा, “भारत में हमें बेहद सकारात्मक प्रतिसाद मिला है और हम भविष्य में ऐसे अधिक स्टोर खोलने के लिए तैयार हैं। हमारे “शॉप इन शॉप” एक्सपीरियंस स्टोर में मैनफ्रोटो, लेस्टोलाइट, गिट्जो, नेशनल जियोग्राफी, लोवेप्रो एवं जॉबी के सभी उत्पादों की पूरी रेंज एक ही छत के नीचे प्रदर्शित की जाएगी, जहां ग्राहक विटेक ग्रुप की एक्सक्लुसिव प्रोडक्ट रेंज का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “हम अपने डीलर दास स्टूडियोज के साथ भागीदारी करते हुए काफी उत्साहित हैं और दिल्ली-एनसीआर में इस स्टोर की सफलता के लिए हमें पूरा विश्वास है।”
  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग